2 Mukhi Rudraksha – Full Benefits and Detail
दो मुखी रुद्राक्ष को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का स्वरूप माना गया है। प्राचीन पौराणिक कथानुसार, भगवान ब्रह्मा ने दोनों देवताओं को इतना करीब आने का आशीर्वाद दिया कि वे शिव-पार्वती एक दूसरे में ही विलीन हो गए और उन्हें अर्धनारीश्वर कहा जाने लगा। आमतौर पर रुद्राक्ष को भगवान शिव का अवतार कहा जाता है इसे एशिया व अन्य देशों में भी लोग धारण करते हैं। यह रुद्राक्ष प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है। यह रुद्राक्ष अर्धनारीश्वर का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा इसका स्वामी चंद्रमा ग्रह है। आपकी जन्मकुंडली के अनुसार, चंद्रमा कमजोर है, तो यह आपके जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। यह आपको बेचैन कर सकता है या एकाग्रता में कमी कर सकता है और जीवन में दुर्भाग्य भी ला सकता है। माना जाता है कि 2 मुखी रुद्राक्ष जीवन में सद्धाव लाता है, प्रेमियों और रिश्तेदारों के बीच एक अच्छी समझ को बढ़ावा देता है। इसे चंद्र और सूर्य का प्रतीक माना जाता है। 2 मुखी रुद्राक्ष पहनना व्यक्ति को उद्देश्यपूर्ण बनाता है और जीवन में अपने लक्ष्यों का एहसास कराता...